भागलपुर, 05 अगस्त 2026, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना-2026 के तहत प्राकृतिक विधि से धान की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में तीन क्लस्टरों का चयन किया गया है। विभागीय स्वीकृति आदेश के आलोक में प्रत्येक क्लस्टर में 125 किसानों तथा 125 एकड़ क्षेत्र को योजना के अंतर्गत शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योजना के अंतर्गत चयनित प्रखंड एवं ग्राम पंचायतें निम्नलिखित हैं—
* सुलतानगंज प्रखंड – ग्राम पंचायत खानपुर
* जगदीशपुर प्रखंड – ग्राम पंचायत भवानीपुर देशरी
* गोराडीह प्रखंड – ग्राम पंचायत तरछा दामचक एवं सोनडीहा सतजोरी
किसानों के चयन के प्रमुख मानदंड
योजना का लाभ केवल उन किसानों को दिया जाएगा जो—
* प्राकृतिक खेती अपनाने के इच्छुक हों।
* पशुपालन करते हों। ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
* चयनित ग्राम पंचायत के निवासी हों।
* अधिकतम एक एकड़ क्षेत्र के लिए ही योजना का लाभ प्राप्त करेंगे।
* उनके पास सिंचाई की समुचित व्यवस्था उपलब्ध हो।
इच्छुक किसान 11 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे तक संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अथवा कृषि समन्वयक से संपर्क कर योजना में शामिल होने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें—
* सुलतानगंज – श्री सत्यम राज : 9142545697
* जगदीशपुर – सुश्री प्रीति कपूर : 7632004779
* गोराडीह – सुश्री वर्षा : 8084062519
जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले के पात्र एवं इच्छुक किसानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के माध्यम से किसान पर्यावरण-अनुकूल, टिकाऊ एवं लागत प्रभावी कृषि पद्धति अपनाकर अपनी आय में वृद्धि के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
JEEVIKA Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Bhagalpur District Administration
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 5, 2026