लखीसराय: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया लखीसराय मंडल कारा का निरीक्षण
बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विद्यानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा लखीसराय का औचक निरीक्षण किया गया. अपराह्न 2:45 बजे प्रेस ब्रीफ में इसकी जानकारी दी गई. मौके पर चीफ एलएडीसीएस एवं सहायक एलएडीसीएस भी मौजूद थे. विभिन्न वार्ड,विधिक सहायता केंद्र,अस्पताल, रसोईघर एवं बहुउद्देशीय कक्ष का जायजा लिया गया.मुलाकाती लीगल एंड हेल्प डेस्क का उद्घाटन हुआ.