घाघरा: हेदमी मैदान में गुमला जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर का किया गया आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Ghaghra, Gumla | Nov 28, 2024 घाघरा प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित सुदूरवर्ती इलाका हेदमी मैदान में जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, बीडियो दिनेश कुमार व सीओ आशीष मंडल के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जमीन पर ही बैठकर लोगों की समस्या उपायुक्त ने सुनी।इस दौरान सभी विभाग के अलग-अलग स्टाल लगाए गए ।