घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 यक्ष्मा रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया, चिकित्सा प्रभारी ने जानकारी दी
Ghaghra, Gumla | Nov 28, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर 55 यक्ष्मा मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।इस क्रम में यक्ष्मा मरीज के बीच पोषण खाद्य पदार्थ हिंडालको सीएसआर के सहयोग से दी गई। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुशल एक्का ने कहा कि यक्ष्मा रोग के मरीज आप डरे नहीं लड़े। उक्त बीमारी ठीक होती है। आप परहेज में रहे।