घाघरा: सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी मकरा घाघरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, शिक्षा विभाग बीपीओ शामिल हुईं
Ghaghra, Gumla | Nov 27, 2024 सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी मकरा घाघरा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा थाना से थाना प्रभारी,और पुलिस अधिकारियों ने मशाल जलाकर किया। उक्त मशाल लेकर बच्चे दौड़ते हुए पुनः सॉलिटेयर एजुकेशनल एकेडमी पहुंचे। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की बीपीओ पुष्पा टोप्पो शामिल हुई।