घाघरा: घाघरा मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य विभाग ने किशोर-किशोरी कल्याण दिवस को लेकर किया कार्यक्रम का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Nov 27, 2024 स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिडिल स्कूल प्रांगण में किशोर किशोरी कल्याण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के निमित किशोर और किशोरी के उम्र के दरमियान होने वाले बदलाव संबंधित कई जानकारी दिया गया। कम उम्र में होने वाले विवाह के नुकसान की जानकारी दी गई। वही किशोर किशोरी के बीच स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए सही उत्तर देने वाले पुरस्कृत हुए।