घाघरा: बेती पतराटोली तालाब के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Nov 28, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के बेती पतराटोली तालाब के समीप इचा बखरीटोली निवासी बबलू सिंह मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।