नाथनगर: चंपानगर विषहरी मंदिर में पट खुलते ही डलिया चढ़ाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चंपानगर स्थित प्राचीन विषहरी मंदिर में सोमवार सुबह पट खुलते ही डलिया चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात वेदी पर प्रतिमा स्थापित होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नाथनगर के सभी मनसा मंदिरों में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।