देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर पुलिस ने नवविवाहिता को दहेज में ₹1 लाख व बाइक के लिए प्रताड़ित करने वाले पति को किया गिरफ्तार
देवेंद्रनगर पुलिस से मंगलवार दोपहर 1:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री सव्यसाची सर्राफ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी पन्ना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।