गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, कृषि मंत्री पर किसानों को गुमराह करने का आरोप
बेतिया। चीनी के दाम में हुई बढ़ोतरी को लेकर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान पर अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के पूर्व महासचिव नंदकिशोर शुक्ल और बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने कहा कि चीनी के बढ़ते दाम का लाभ किसानों को मिलने के बजाय चीनी मिल मालिकों को मिल रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और चीनी मिल मालिकों की मिलीभगत से चीनी की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। नेताओं ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के बयान की भी आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई का असर किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
नंदकिशोर शुक्ल एवं प्रभुराज नारायण राव ने बिहार सरकार से किसानों को गुमराह करने वाली बयानबाजी बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित किया जाएगा। नेताओं ने सरकार से गन्ने का मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा चीनी के दाम में हुई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
Bettiah, West Champaran | Aug 22, 2026