गुरु रविदास जयंती पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, संतोष चौधरी ने की अध्यक्षता
योगापट्टी। प्रखंड के बासोपट्टी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-01 के बेलबाग स्थान पर शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष संतोष चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह में सरपंच पुत्र कृष्णा राम, सुदामा पाल, शम्भू प्रसाद सहित स्थानीय विकास मित्र, ग्रामीण आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मी तथा प्रखंड स्तर के कल्याण विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
Bettiah, West Champaran | Aug 22, 2026