करनैलगंज: जानकी नगर कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षक संघ की बैठक हुई, शिक्षकों की समस्या पर हुई चर्चा
परसपुर के जानकी नगर कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन रणनीति बनाई गई। जिसकी अध्यक्षता आनंद त्रिपाठी, संचालन दिनेश सिंह ने किया। सोमवार 3 बजे इंद्र प्रताप सिंह ने बताया दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा महानिदेशक, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा व मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया जाएगा।