करनैलगंज: कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की चार दिन पहले घर से हुई गायब, पुलिस जांच में जुटी
चार दिन पहले कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने घर से दोपहर गायब हो गई। पीड़ित परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार 5 बजे इस संबंध में थाना कौड़िया प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग लड़की के घर से गायब हो जाने की सूचना दी। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।