करनैलगंज: तहसील प्रशासन ने बालपुर से परसपुर जाने वाली सड़क से हटवाया अतिक्रमण
रविवार शाम 6:30 बजे तहसील करनैलगंज प्रशासन और बालपुर पुलिस चौकी पुलिस ने JBC मशीन लेकर बालपुर कस्बा में बालपुर से परसपुर को जाने वाली सड़क से दुकानदारों द्वारा टीन शेड लगा कर किये अतिक्रमण को हटाया है। इस दौरान बालपुर पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रही।करनैलगंज तहसील प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा से अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।