करनैलगंज: ऑपरेशन साइबर कवच के दृष्टिगत, CO कर्नलगंज ने तहसील कर्नलगंज के अधिवक्ताओं के साथ की बैठक
सोमवार 3 बजे कर्नलगंज CO उमेश्वर प्रभात सिंह ने SDM भारत भार्गव की उपस्थिती में तहसील सभागार कक्ष में तहसील कर्नलगंज के अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि इंटरनेट के उपयोग की सही जानकारी होने पर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। आनलाइन खातों के लिए मजबूत पासवर्ड बनाए और अनजान कॉल या मैसेज पर प्रकिया न दें।