करनैलगंज: करनैलगंज में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव फंदे से लटकता मिला
गौरवा खुर्द के मजरा पंडापुरवा में गोंडा शहर निवासी फुरकान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक के शव को फंदे से लटकते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर PM के लिए भेज दिया है। शनिवार 4 बजे SHO श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को PM के लिए भेजा गया है रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।