डंडा: डंडा प्रखंड परिसर में 18 सितंबर को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, मिलेगा फाइनल डीएल
Danda, Garhwa | Aug 22, 2026 डंडा प्रखंड क्षेत्र के निवासियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा के निर्देशानुसार डंडा प्रखंड परिसर में 18 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर के आयोजन की जानकारी डंडा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप मिंज ने शनिवार को दी है।