डंडा: डंडा थाना प्रभारी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
Danda, Garhwa | Jan 2, 2026 ठंड की बढ़ती ठिठुरन को देखते हुए आज डंडा थाना प्रभारी पु०अ०नि० दिलीप कुमार द्वारा सराहनीय पहल की गई। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बुजुर्गों, दिव्यांगों, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 50 कंबलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी भी है।