चित्तौड़गढ़। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सम्पत जाट ने कहा कि बजट 2025-26 में संविदा कर्मियों को 2 साल की छूट देने की घोषणा हुई थी।