अहमदाबाद-सूरत समेत गुजरात के कई शहर पानी में डूबे, हेलीकॉप्टर से लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
अहमदाबाद। गुजरात के सूरत, नवसारी, वलसाड, अहमदाबाद समेत करीब ढाई सौ तहसीलों में पांच से 20 इंच वर्षा के कारण हालात बेकाबू हो गये हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 17 टीमों को उतारा गया वहीं नवसारी - वलसाड में सेना की दो दो टुकडियां बचाव को उतरी है, 4 स्टेंडबाय रखी गई हैं।
तटरक्षक बल ने नवसारी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। राज्य के 50 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी पूरे लाव लश्कर के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं।