शाहबाद: सुहागपुर गांव में दुकान से घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर निवासी युवक ने गांव के ही चार लोगों पर पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच शुरू की है। क्षेत्र के ग्राम सुहागपुर निवासी सोनू पुत्र गरीब ने बताया वह गुरुवार को सुबह गांव में दुकान से घर जा रहा था, तभी दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी।