शाहबाद: परियल गांव में गेट लगाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने सास बहू को पीटकर किया लहूलुहान
परियल गांव में गेट लगाने को लेकर हुए विवाद के कारण दबंगों ने सास बहू को पीट कर लहू लुहान किया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल सास बहू को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। ग्राम परियल निवासी लीलावती के अनुसार दोपहर 12:00 बजे वह अपनी जमीन पर गेट लगा रही थी। उसी समय दिनेश कुमार, अनुज कुमार, कन्यवती, गुड़िया देवी एवं फूलन देवी ने उसे पीटा।