शाहबाद: सीएचसी शाहबाद में बसपा नेता राजवर्धन सिंह राजू का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद मंझिला पुलिस ने भेजा जेल
पाली में युवराज हत्याकांड को लेकर किए गए प्रदर्शन में भाग लेने वाले बसपा नेता को गिरफ्तार कर डाक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेजा गया है। मंगलवार को कर्णी सेना के बैनर तले पाली में बड़ी संख्या में ठाकुर बिरादरी के लोगों ने प्रदर्शन किया था। जिसका नेतृत्व बसपा नेता राजवर्धन सिंह राजू कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और मंझिला पुलिस के हवाले कर दिया था।