शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली के पश्चिम की ओर स्थित एक गांव की रहने वाली विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़, क्षेत्राधिकारी से फरियाद
शाहाबाद कोतवाली के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की परंतु उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। पश्चिम की ओर स्थित एक गांव की रहने वाली विवाहिता के अनुसार वह दोपहर में अपने घर में अकेली थी। उसी समय घटना घटित हुई।