शाहबाद: बिरौरी गांव में दबंग ने बाग की रखवाली कर रहे किसान को पीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरी में बाग की रखवाली कर रहे किसान ने गांव के एक दबंग पर पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ग्राम बिरौरी निवासी रामकृष्ण पुत्र अंगद की पिटाई का मामला सामने आया है।