शाहबाद: ररी गांव में बंदरों को पकड़ कर छोटे पिंजरों में किया जा रहा बंद, लोनी चीनी मिल के अमानवीय कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश
लोनी चीनी मिल प्रबंधन तंत्र द्वारा मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम ररी में बंदरों को पकड़वाने का अभियान चलाया जा रहा है। बंदरों को पकड़ने के बाद छोटे-छोटे पिंजरों में दर्जनों के हिसाब से बंदर बंद करके उनके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। जबकि वन विभाग और लोनी चीनी मिल बंदर पकड़वाने के मामले में पल्ला झाड़ता हुआ नजर आ रहा है।