मितौली: मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने किशोरी को घर में बंद कर दुष्कर्म का किया प्रयास, पुलिस ने मामला किया दर्ज
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार को नाबालिक किशोरी को घर में बंद कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घर से भाग निकला है। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। परिजनों ने मैगलगंज थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।