मितौली: कस्बा भीखमपुर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों द्वारा नौनिहालों से ढुआई जा रही किताबें, वीडियो हुआ वायरल
मितौली क्षेत्र के कस्बा भीखमपुर में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों द्वारा नौनिहालों से किताबें ढुआई जा रही है। कस्बे के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग से किताबें आई हैं। जिन्हें विद्यालय के अध्यापकों द्वारा बच्चों को वितरण किया जाना है। विद्यालय के अध्यापक नौनिहालों से किताबें ढुआई करा रहे हैं। वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।