मितौली: मैगलगंज स्थित नामी ग्रामी निजी स्कूल की चार पन्ना छपी किताब के महंगे मूल्य पर अभिभावक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी की मॉरल साइंस की किताब मात्र चार पन्नों में छपी है। किताब के मूल्य को लेकर एक अभिभावक ने महंगी किताब का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। अभिभावक ने वीडियो बनाकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संज्ञान लेने की मांग करी है।