मितौली: मैगलगंज में सरकारी स्कूल की कक्षा चार की छात्राओं ने शिक्षामित्र पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षामित्र हुआ गिरफ्तार
थाना मैगलगंज के अंतर्गत सरकारी स्कूल में कक्षा चार की छात्राओं ने स्कूल के शिक्षामित्र पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षामित्र पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। छात्राओं को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।