मितौली: कस्ता कस्बे में व्यापारी का रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक सवार युवक हुए फरार
कस्ता कस्बे की बाजार में व्यापारी रामपाल गुप्ता उर्फ बलारी गेहूं खरीद कर रहे थे। डेढ लाख रुपयों से भरा बैग व्यापारी के पास ही रखा था। गेहूं खरीद करते समय बाइक सवार दो अज्ञात लड़के गेहूं बेचने के बहाने उनके पास आए। बाइक सवार एक युवक पहले से ही बाइक स्टार्ट किए था। दूसरे युवक ने रुपए से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठकर फरार हो गया है।