मितौली: बेहजम ओयल रोड पर सड़क पार कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल व युवक की इलाज के दौरान मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहजम ओयल रोड पर नई पानी टंकी के पास पैदल सड़क पार कर रहे बेहजम निवासी करीब 35 वर्षीय छोटेलाल को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार दो लोगों में एक बाइक चालक भी घायल हुआ है। बेहजम सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय छोटे लाल की रास्ते में ही मौत हो गई है।