APSU रीवा: रिजल्ट में देरी और धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) में छात्रहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वे कार्यकर्ताओं के साथ करीब 2 किलोमीटर तक सड़क पर दंडवत परिक्रमा करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए परीक्षा व परिणामों में देरी, वित्तीय व नियुक्ति संबंधी अनियमितताओं तथा छात्रवृत्ति की समस्याओं की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। NSUI जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन ने उचित कार्रवाई नहीं की, तो सोमवार से APSU के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
Disclaimer: यह सामग्री छात्र संगठन NSUI द्वारा दिए गए ज्ञापन, बयान और मौके से प्राप्त रिपोर्ट पर आधारित है। हमारा उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच के इस घटनाक्रम को तटस्थ व निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना है।
#RewaNews #APSU #NSUI #PankajUpadhyay #StudentProtest #Rewa #MPNews #YouthPower #ShortsNews #ReelsIndia #NileshTiwariReport