• वडनगर से वाराणसी तक सेवा संकल्प यात्रा का सीहोर जिले में आत्मीय स्वागत
• यात्रा के दौरान सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया जा रहा है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के सीहोर जिले में इछावर, लाड़कुई एवं भैरूंदा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ सेवा यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार सेवा यात्री शामिल हैं। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर यात्रियों का उत्साहवर्धन किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सेवा एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वडनगर से प्रारंभ हुई यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सीहोर जिले में यात्रा के पड़ावों पर मिले आत्मीय स्वागत से सेवा यात्रियों में उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा से जुड़े।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
7 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026