सेवा संकल्प अभियान के तहत अनेक ग्रामों में चला स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीहोर जिले में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत खेरी सहित अनेक गावों में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गांव में साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान खेरी ग्राम के ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थलों, रास्तों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घर और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
ग्रामवासियों ने स्वच्छ एवं सुंदर गांव बनाने के लिए निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस गतिविधि ने ग्रामीणों में जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
1 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026