सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए जिलेभर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। जिले के सभी जनपदों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित इन शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सफाई मित्रों की ब्लड शुगर, हाई बीपी सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निरूशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर के दौरान कई सफाई मित्रों को अपने ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के स्तर की जानकारी पहली बार मिली। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित जांच कराने की सलाह दी।
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा सफाई मित्रों को पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। सफाई मित्रों के लिए आयोजित यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर उपयोगी एवं सार्थक रहा। अभियान के माध्यम से सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद