धोरैया: काठबनगांव से धनकुंड पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार, बांका भेजा न्यायिक हिरासत में
Dhuraiya, Banka | May 18, 2025 धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के काठबनगांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दिन के करीब 11 बजे जानकारी देते हुए धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि इनमें मो.मुस्ताक, मो.सहुल तथा मो. जहीर शामिल हैं. तीनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.