गंधवानी: SIR में प्रणालीगत विसंगतियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
Gandhwani, Dhar | Jan 21, 2026 मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धार जिले से गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के पश्चात सामने आई व्यापक प्रणालीगत विसंगतियों (System-Generated Discrepancies) और सत्यापन प्रक्रिया में स्पष्टता के अभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा है।