बाग थाने की डेहरी चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से डेहरी और कुक्षी से चुराई गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी को कुक्षी कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी गई है। चौकी प्रभारी जगदीश चौहान ने बताया आरोपी से पूछताछ करने पर अन्य बाइक चोरी की वारदातें का खुलासा हो सकता है रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।