गंधवानी: कुक्षी क्षेत्र के बड़केश्वर महादेव में मांदल बजाकर भगोरिया का आगाज, भगवान भोलेनाथ का भगोरिया पोशाक में श्रृंगार
Gandhwani, Dhar | Feb 17, 2026 कुक्षी व गंधवानी तहसील क्षेत्र में 24 फरवरी से 7 मार्च तक चलने वाले भगोरिया हाट बाजार की शुरुआत हो गई है आज मंगलवार को गंधवानी तहसील के ग्राम जुना पानी में मंगलवार शाम 5 बजे तक भगोरिया हाट बाजार में लोगों का उत्साह देखने को मिला कुक्षी क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व के तीसरे दिन अमावस्या के दिन मेले में पारंपरिक गैर निकाली गईं।