गंधवानी: बाग में गिद्धों की गिनती शुरू, पहले दिन एक भी नहीं दिखा, 3 दिन चलेगा अभियान
Gandhwani, Dhar | Feb 20, 2026 धार जिले में विलुप्त हो रहे गिद्धों की गिनती के लिए वन विभाग ने 3 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया है। डीएफओ विजयनाथम टीआर की देखरेख में बाग और टांडा के जंगलों में यह सर्वे किया जा रहा है, जो पूरे प्रदेश में एक साथ चल रहा है।सर्वे के पहले दिन शुक्रवार को टांडा और बाग की 27 बीटों में सुबह से शाम तक नजर रखी गई, लेकिन आसमान में एक भी गिद्ध नजर नहीं आया है।