जींद: जींद जंक्शन पर साबरमती एक्सप्रेस में शनिवार सुबह महिला के अपहरण का किया गया प्रयास, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Jind, Jind | Feb 17, 2024 साबरमती एक्सप्रेस में शनिवार सुबह महिला के अपहरण का प्रयास किया गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी ने जींद जंक्शन पर जांच की, लेकिन वहां पर अज्ञात युवकों के बारे में पता नहीं चल सका। इसके बाद ट्रेन जींद जंक्शन से चल पड़ी। ट्रेन करीब एक घंटा देरी से चल रही थी। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।