जींद: अदालत परिसर से अपराही मोहल्ला निवासी युवक की बाइक हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 17, 2024 अदालत परिसर से अपराही मोहल्ला निवासी युवक की बाइक चोरी हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक ने बताया कि वह शनिवार को किसी काम के चलते अदालत में गया था इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक को अदालत परिसर में खड़ी की थी। जब वह कामकाज निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली।