जींद: सब्जी मंडी में सामान लेने आए प्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत, नागरिक अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Jind, Jind | Feb 17, 2024 सब्जी मंडी में सामान लेने के लिए आए मजदूर की मंडी में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक 40 वर्षीय अजय दरियावाड़ा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह शनिवार को साइन के समय ट्रैक्टर पर अपने साथियों के साथ मंडी में सामान लेने के लिए आया था, जहां पर ट्रैक्टर से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।