जींद: जिले में बदलते मौसम के कारण बीमार होने लगे लोग, नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
Jind, Jind | Feb 17, 2024 बदलते मौसम के चलते इन दिनों जींद जिले में लोगों को सर्द -गरम, गला, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां होने लगी है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।वही आज बुधवार को डिप्टी एमएस डा.राजेश भोला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी मौसम बन रहा है। ऐसे में खासकर बच्चों व बुजुर्गों को काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है।