जींद: गोहाना रोड पर महिला कॉलेज के सामने युवक पर चाकू से हुआ हमला, इलाज जारी
Jind, Jind | Feb 17, 2024 गोहाना रोड पर महिला कॉलेज के सामने भटनागर कॉलोनी निवासी अंकित को चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल को राहगीरों व उसके साथियों द्वारा नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।