जींद: अमरहेड़ी गांव में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर चालक को घायल करने के मामले में अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Jind, Jind | Feb 17, 2024 अमरहेड़ी गांव में गश्त पर गई पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार कर फरार होने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने चार अज्ञात युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत पुलिस की गाड़ी चालक सत्यबीर ने की। यह घटनाक्रम शुक्रवार रात का है। इसमें पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।