जमुई: पीड़ित परिवार से मिलने निमारंग पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग में 05 दिन पहले मोहम्मद इकबाल की 07 वर्षीय पुत्री सहाना खातून को अगवा कर ग^/ला द^बा^/कर उसकी नि^र्म^म ह^/त्या करने मामले में गुरुवार को दिन के 11:00 बजे पीड़ित परिवार से मिलने मंत्री श्रेयसी सिंह निमारंग पहुंची, जहां पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए दुःख प्रकट किया। मंत्री ने पीड़ित परिवार का ढाढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और इस दुःख की घड़ी में साथ देने की बात कही। इस दौरान वार्ड पार्षद, पूर्व वार्ड पार्षद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह घटना शर्मसार कर देने वाली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी होगी। जब मीडिया कर्मी द्वारा पूछा गया की घटना के 5 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं लेकिन अब तक घटना का उद्भेदन नहीं हुआ है और ना ही किसी दोषी की गिरफ्तारी हुई है। तो इस सवाल पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि ने कहा है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ जांच व अनुसंधान के मामले ऐसे होते हैं जिसे पब्लिकली बताना उचित नहीं है। हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द दोषी गिरफ्तार होंगे और दोषी के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जनप्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित परिवार के साथ है और जहां तक होगा मदद किया जाएगा। #jamuitopnews #jamuiPolice #jamuibihar #mantrishreysi #Crime
Jamui, Jamui | Sep 4, 2026