राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सभी राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधक की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा- निर्देश
12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जमुई जिले के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक के प्रबंधक के साथ एवं नीलम पदाधिकारी जमुई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंक में लंबित सर्टिफिकेट केस के निष्पादन के लिए बैठक आयोजित की गई थी।
बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की सचिव मंजू श्री कुमारी के द्वारा की गई। बैठक में नीलाम पदाधिकारी जमुई सुनील कुमार भी उपस्थित हुए।
बैठक में विभिन्न बैंक द्वारा दाखिल नीलम केस को सूचीबद्ध करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में बैंक द्वारा मामलों के निष्पादन में दिए जाने वाले छूट के प्रावधान के विषय में भी जनता के बीच प्रसार करने का निर्णय लिया गया।
लोगों को प्रचार गाड़ी के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। लोन मामले में माफी के विषय में भी प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। दिनांक 8 सितंबर को सभी बैंक व्यवहार न्यायालय जमुई परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए प्रचार गाड़ी निकलेंगे। इसे समस्त न्यायिक पदाधिकारी गण हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्राधिकार की सचिव ने जमुई के समस्त जनता से आवाहन किया है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और ज्यादा से ज्यादा मामले का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनिश्चित करें। #jamuibihar #jamuijila #court #LokAdalat
Jamui, Jamui | Sep 3, 2026