### ब्रेकिंग | प्रयागराज
नैनी के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप
प्रयागराज के नैनी स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में कथित लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। गौहनिया चौराहा निवासी संजय जायसवाल का आरोप है कि बेटे समीर जायसवाल के ऑपरेशन के बाद कैंसर के संकेत वाली जांच रिपोर्ट परिवार को नहीं दी गई, जिससे इलाज में देरी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अस्पताल और संबंधित डॉक्टर का पक्ष सामने नहीं आया है।
Bara, Allahabad | Aug 22, 2026